प्रेमिका को जहर पिलाने का आरोप, मां ने प्रेमी और परिजनों पर लगाया गंभीर आरोप, जांच के आदेश

बरेली/नवाबगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के नवाबगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक छात्रा की मां ने उसकी बेटी के प्रेमी और उसके परिजनों पर मारपीट कर जहरीला पदार्थ पिलाने का गंभीर आरोप लगाया है।

शुक्रवार को पीड़िता की मां ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत पर एसपी दक्षिणी ने हाफिजगंज पुलिस को जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

शादी का झांसा देकर बुलाया, फिर दी यातना – मां का आरोप

पीड़िता की मां के अनुसार, 8 अक्टूबर को उसकी बेटी जनपद पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ बरेली गई थी। दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी।
आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर अपनी मौसी के घर बुलाया और वहां अपने परिजनों के साथ मिलकर युवती की पिटाई की और उसे जहर पिला दिया।

यह भी पढ़ें – नोबेल प्राइज 2025: किसी ने कॉल काटा, किसी के दरवाजे पर सुबह हुई दस्तक – ऐसे मिली विजेताओं को जीत की खबर

अस्पताल में इलाज के दौरान दर्ज हुए बयान

घटना के बाद छात्रा की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान पुलिस और मजिस्ट्रेट ने उसके बयान दर्ज किए।
पीड़िता की मां का आरोप है कि रात में आरोपी युवक उसे अस्पताल से जबरन छुट्टी कराकर ले गया।

पुलिस को दी सूचना, हुई कार्रवाई

बताया गया कि जब युवक छात्रा को लेकर कस्बे के पटेल चौक पहुंचा, तो छात्रा ने मौका पाकर डायल 112 पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा और आरोपी युवक दोनों को कोतवाली नवाबगंज ले जाकर पूछताछ की।

जांच के आदेश, पुलिस सक्रिय

एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र पर एसपी दक्षिणी ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
थाना हाफिजगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही इस पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।

Karan Pandey

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

3 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

3 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

11 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

11 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

11 hours ago