राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)28 अगस्त..
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के पकड़ी गोसाई गांव में दो तालाबों में जहर डालने से करीब 15 लाख रुपये मूल्य की मछलियां मर गईं।
पट्टाधारक की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुट गई वहीं मत्स्य विभाग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए मौके की जांच की। उक्त गांव निवासी रामबचन प्रसाद ने पुलिस को सौंपे तहरीर में लिखा था कि वह और गांव के ही शंभू प्रसाद ने मछली पालन के लिए तालाबों को पट्टे पर लिया है।
आर्थिक कमी के कारण पट्टाधारकों ने गांव के ही देवेंद्र प्रताप सिंह से संपूर्ण धन लेकर मछली पालन करवा रहे थे। गत 26 अगस्त को तालाबों से कुछ मछलियां निकाली गईं। 27 अगस्त को भी मछलियां निकाली जानी थीं लेकिन सुबह जब चौकीदार तालाब भ्रमण करने गया तो पाया कि पानी में जहर डाल दिया गया है और मछलियां मरकर उपर आ रही हैं। मरी मछलियों का अनुमानित मूल्य 15 लाख रुपये है। आरोप लगाया है कि मछली पालन के कुछ दिन पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति ने चौकीदार को धमकाया था कि देवेंद्र सिंह के मछली का कारोबार तहस नहस कर दिया जाएगा।
जिसके क्रम में तालाबों में जहर डाला गया है। शिकायतकर्ता ने आरोपित व उसके दो पुत्रों पर शंका जताते मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध आरोपित केदार सिंह, आलोक सिंह व पवन कुमार सिंह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच की जा रही है। इधर तुर्कपट्टी क्षेत्र के पकड़ी गोसाई गांव में दो तालाबों में जहर डालने से मछलियों के मरने का मामला संज्ञान में आने पर जिला मत्स्य अधिकारी अंकित कुमार यादव के निर्देश पर मत्स्य विकास अधिकारी ब्रजेश यादव ने रविवार की सायं साढ़े चार बजे स्थलीय निरीक्षण किया। मत्स्य विकास अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया कर प्रयोगशाला जांच के लिए मृत मछलियों व पानी का सैंपल लिया। कहा कि अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
संवादाता कुशीनगर…
गलत नेकलाइन से लेकर कपड़ों के रंग तक, महिलाएं न करें ये 4 फैशन मिस्टेक्स;…
मिठाई दुकानों से लिए गए नमूने, साफ-सफाई में कमी मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस…
घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, फिटनेस बनाए रखने में मिलेगी मदद लेखक: अमरेश रावत…
कीव में मिसाइल हमलों के डर से मेट्रो स्टेशन पर गुजारी रात कीव में हवाई…
Bhutan की पहाड़ियों से भारत पर बाढ़ का खतरा! 7,000 लोगों का पलायन, क्या दूसरी…
जब रावण के अत्याचारों से कराह उठी धरती, तब भगवान श्रीराम ने लिया अवतार का…