गैर इरादतन जानलेवा हमले का आरोपी परिवीक्षा पर मुक्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पत्नी की गैर इरादतन हत्या के प्रयास के आरोपी पति को अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार तृतीय की कोर्ट ने दोष सिद्ध करार देते हुए एक वर्ष के परिवीक्षा पर छोड़ने का फैसला सुनाया। आरोपी पति लालचन्द्र पर अपनी पत्नी को फावड़े एवं फावड़े की बेट से मारने के गैर इरादतन हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया था। कोर्ट ने परिवीक्षा अवधि के दौरान आरोपी को सदाचरण कायम रखने का आदेश दिया।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि मामला ग्राम मूड़ाडीहा थाना धनघटा का है । प्रकरण में पीड़िता की मां मराची देवी पत्नी राजपति ग्राम कूरी बाजार थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर ने अभियोग पंजीकृत कराया था। वादिनी का आरोप था कि उसने अपनी पुत्री मुनक्का की शादी 13 वर्ष पहले लालचन्द्र पुत्र बरखू ग्राम मूड़ाडीहा थाना धनघटा के साथ किया था। इनके रहने के लिए ग्राम मूड़ाडीहा एवं ग्राम सन्ठी में मकान बनवाई थी। पति-पत्नी एक साथ सन्ठी में रहते थे। दिनांक 20 फरवरी 2010 की रात समय लगभग 12 बजे तू – तू , मैं – मैं होने पर दामाद ने फावड़े एवं फावड़े के बेट से पुत्री को मारकर घायल कर दियाl जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है । वह बेहोशी की हालत में है। इस संबंध में वादिनी ने दिनांक 21 मार्च 2010 को अभियोग पंजीकृत कराया था । विवेचना के उपरांत पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया।
अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार तृतीय की कोर्ट ने पक्षों की बहस सुनने एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के पश्चात आरोपी पति को दोषसिद्ध करार दिया। कोर्ट ने पति पत्नी के मध्य का मामला होने के कारण एक वर्ष की अवधि के लिए सदाचरण कायम रखते हुए 25 हजार रुपए के व्यक्तिगत बन्ध पत्र एवं समान धनराशि के दो प्रतिभू पर सशर्त परिवीक्षा पर छोड़े जाने का फैसला सुनाया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मिलनसार व सरल स्वभाव के धनी बाबू घनश्याम सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवरिया निवासी 65 वर्षीय बाबू घनश्याम…

6 minutes ago

ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: डीएम का सख्त संदेश

महाष्टमी-रामनवमी पर प्रशासन सतर्क, पेट्रोल पंपों पर भीड़ से बचने की अपील महराजगंज (राष्ट्र की…

13 minutes ago

विलंब पर सख्ती: पेंशन-देयकों के त्वरित भुगतान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की महत्वपूर्ण…

43 minutes ago

पति की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद में पीट-पीटकर की गई थी हत्या, पुलिस की कार्रवाई जारी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)…

1 hour ago

पुस्तकालय सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए एनएटीएस के तहत प्रशिक्षु चयन प्रस्ताव मंजूर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में केन्द्रीय ग्रंथालय एवं विभागीय पुस्तकालयों को…

1 hour ago

डीडीयू शोध पात्रता परीक्षा आज से शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (RET) 27 मार्च…

2 hours ago