निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l नगर पालिका परिषद बहराइच से अध्यक्ष पद की महिला प्रत्याशी शबनम बेगम पत्नी मौलाना सिराज मदनी के कार्यालय का उद्घाटन मोहल्ला सालारगंज निकट शबीना मस्जिद बहराइच में मदनी के आवास पर किया गयाl

इस अवसर पर प्रत्याशी प्रतिनिधि मौलाना सिराज मदनी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता शबनम बेगम के पैग़ाम को जनता तक पहुंचाएंगे l जनता के बीच जा कर बताएं कि अगर आप लोगों ने नगर पालिका परिषद बहराइच की कुर्सी पर शबनम बेगम को बैठाया तो सब से पहले ग़रीबी रेखा से नीचे जिंदगी गुजारने वाले सभी राशन कार्ड धारकों के हाउस व वाटर टैक्स फ्री करने का प्रयास किया जाएगा l इसी तरह कूड़ा उठाने के नाम पर प्रति माह धन उगाही को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा । इस के अलावा नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले सभी कामों को पूरी ईमानदारी के साथ किया जाएगा l

मौलाना सिराज मदनी ने कहा कि बहराइच की जनता टूटी हुई सड़कों बजबजाती नालियों एवं कूड़े के ढेरों से परेशान रहती है l जिससे अनेक तरह की बीमारी से जनता ग्रस्त रहती है ।कहा कि चुनाव जीतने के बाद सभी मोहल्लों की टूटी सडकों व नालियों को दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा l और कूड़ा उठाने के लिए सफाई कर्मियों को बढ़ाया जाएगा l इस अवसर पर विकास कुमार मोहल्ला काजी कटरा,मास्टर इशरत अली मोहल्ला सालारगंज ,मोहम्मद सैफ,शराफ़त शेख,हाजी बाने,आसिफ खान, अल्तमश,तौसीद अहमद,सालिम मोहम्मद अकलीम उर्फ छोटकउ आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

9 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

10 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

10 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

10 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

10 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

10 hours ago