धान क्रय नीति के अनुसार धान क्रय केन्द्रों पर किसान द्वारा लाये गये धान का मानक गुणवत्ता के अनुरूप की जायेगी खरीद-जिलाधिकारी

बलरामपुर। (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी डाॅ0 महेन्द्र कुमार ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 मूल्य समर्थन योजना के तहत जारी धान क्रय नीति के अनुसार धान क्रय केन्द्रों पर किसान द्वारा लाये गये धान का मानक गुणवत्ता के अनुरूप ही खरीद की जायेगी। किसान का धान गीला अथवा गन्दा होने पर अस्वीकृत न किया जाए बल्कि उसे केन्द्र पर ही सुखाने व साफ करने का पर्याप्त मौका दिया जाए व मानक के अनुरूप होने पर ही क्रय किया जाए। धान की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं आ पाती है व कृषक संतुष्ट नहीं है, तो वह तहसील स्तर पर कार्यरत क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों के यहां अपील कर सकता है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति विलम्तम 48 घण्टे में कृषक के सम्मुख विश्लेषण कर निर्णय लेगी।
जिलाधिकारी द्वारा समिति का गठन किया गया जिसमें क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अध्यक्ष, मण्डी समिति के सचिव/ग्रेडर सदस्य, केन्द्र प्रभारी सदस्य, 02 स्वतंत्र कृषक सदस्य रहेंगें। उन्होंने कहा कि किसी कारणवश किसान द्वारा लाये गये धान को अस्वीकृत किये जाने पर रिजेक्शन रजिस्टर में धान विक्रेता का नाम व पूरा पता, मोबाइल नम्बर, धान की मात्रा तथा अस्वीकृत करने का पर्याप्त एवं स्पष्ट कारण अंकित किया जायेगा तथा इसकी अनिवार्य रूप से आॅनलाइन प्रविष्टि भी की जायेगी, जिसमें धान को अस्वीकृत करने के कारण का स्पष्ट उल्लेख किया जायेगा। अस्वीकृत किये गये धान का नमूना केन्द्र पर रखा जायेगा, मांग किये जाने पर रिजेक्शन रजिस्टर सम्बन्धित किसान, मा0 जनप्रतिनिधियों एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों को दिखाया जायेगा। इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सम्बन्धित अधिकारी कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

दबंगई की हद: दंपति पर चाकू-चेन से हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…

42 minutes ago

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

7 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

8 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

9 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

9 hours ago