पोस्टमार्टम के अनुसार मृत्यु का कारण स्पष्ट न होनें के कारण बिसरा संरक्षित किया गया_ एसएसपी

शरीर पर किसी भी प्रकार का कोई चोट का निशान नहीं_ मेडिकल रिपोर्ट

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) । थाना गोला क्षेत्र में सायं काल पीआरवी को एक नाबालिग बालिका के साथ छेड़खानी की सूचना प्राप्त हुई । घटना की सूचना प्राप्त होने के उपरान्त पुलिस टीम घटनास्थल पर मुआयना व जांच करने गयी थी । अग्रिम जांच हेतु जिस व्यक्ति को आरोपित किया गया था, उसे थाना स्थानीय पर लाया गया था, जिसके परिजन भी उसके साथ थानें पर आयें थें । थानें पर आने के उपरान्त उस व्यक्ति की तबियत बिगड़ी, जिसको परिजनों के सहयोग से स्थानीय सीएससी में लाया गया, जहां डाक्टरो द्वारा उसे मृत घोषित किया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण को मौके पर भेजा गया और मृतक के परिजनों के साथ वार्ता के क्रम में उनके द्वारा एक तहरीर दी गयी जिसमें थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी सहित कुछ लोगों को नामजद किया गया है जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल के द्वारा वीडियोग्राफी के माध्यम से कराया गया । पोस्टमार्टम के उपरान्त शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया । परिजनों द्वारा शव अंतिम संंस्कार भी कर दिया गया है । पोस्टमार्टम के अनुसार मृत्यु का कारण स्पष्ट न होनें के कारण बिसरा संरक्षित किया गया है । शरीर पर किसी भी प्रकार का कोई चोट का निशान नहीं है । जिलाधिकारी गोरखपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा मृतक के परिजनों से मुलाकात की गयी तथा उन्हे हर संभव सहायता उपलब्ध करानें तथा इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच करानें का आश्वासन दिया गया । घटना की मजिस्ट्रियल जांच करायी जा रही है, निष्पक्ष जाँच के आधार पर उचित कार्यवाही की जाएगी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

राजपुर आश्रम की उपशाखा शिवपुर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव

महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…

21 minutes ago

वनटांगिया गांव में सीएम योगी ने ग्रामीणों संग मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे उपहार

82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…

2 hours ago

देवरिया के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…

4 hours ago

दिवाली पर कर्मचारियों को मिली 7 दिन की छुट्टी, इंदौर की कंपनी ने जीता दिल, 24 घंटे में मिले 250 नौकरी के आवेदन

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…

8 hours ago

दीपावली 2026: अयोध्या से व्हाइट हाउस और टाइम्स स्क्वायर तक जगमगाएगी दुनिया, मां लक्ष्मी की आराधना से गूंजेगा भारत का गौरव

Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…

8 hours ago

‘माफी मांगकर ही अयोध्या आएं’, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे से पहले CM योगी का बड़ा बयान

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

8 hours ago