मजदूरी करने आये युवक की आकस्मिक मौत

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना रुपईडीहा क्षेत्र के टंडन राइस मिल में मजदूरी करने आए एक युवक की आकस्मिक मौत से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक रामचंद्र पुत्र बदलूराम निवासी हथियाबोझी प्रहलाद गाँव थाना रुपईडीहा मजदूरी करने के इरादे से रुपईडीहा आया था। रुपईडीहा के टंडन राइस मिल में उसे मजदूरी का काम मिल गया। काम करने के दौरान अचानक दोपहर के समय बैठे-बैठे ही वह गिर गया, दौड़कर जब लोगों ने देखा तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृत्यु के कारणों का पता नहीं लग सका है। थाना प्रभारी रुपईडीहा श्रीधर पाठक ने बताया कि जब मुझे इसकी सूचना मिली तो मैं पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचा मृतक की शिनाख्त होने पर उसके परिवार वालों को बुलाया गया और सब की सहमति से पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया गया है।घर वालो के मुताबिक मृतक के परिवार में एक बेटी व दो बेटे है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

3 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

3 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

3 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

4 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

4 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

4 hours ago