Categories: Uncategorized

कंबाइन से निकली चिंगारी से करीब 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत गेहूं की कटाई करने के दौरान कंबाइन से अचानक निकली चिंगारी से करीब आधा दर्जन गांवों के किसानों के खेत में पक्क कर तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं पुलिसकर्मियों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।दोपहर में तेज हवा चलने के कारण आग का विकराल रूप ने करीब सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल को जला कर राख कर दिया।
लोगों ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति का कंबाइन शुक्रवार को दोपहर में अकटहा गांव के रहने वाले किसी व्यक्ति के गेहूं की फसल का कटाई कर रहा था।उसी दौरान कंबाइन से अचानक चिंगारी निकली।जिससे विशुनपुरा,लोहरौली,अकटहा,हतवा गांव के किसानों के पककर तैयार गेहूं के खेत में आग लग गई।तेज पछुवा हवा के चलने के कारण आग विकराल रूप धारण कर लिया।आग की लपट और धुआं देख क्षेत्रीय ग्रामीणों समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच कर अथक प्रयास से आग पर काबू पाया।लोगों ने बताया कि कुछ ही देर में आग से करीब पचासों बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।उधर सूचना पर फायर सर्विस की गाड़ी भी पहुंची तक लोग आग पर काबू पा लिए थे।
आग से इंद्रदेव गुप्ता,रामायण गौड़,हरिद्वार मद्धेशिया,रघुनाथ भारती,दीना भारती,सुभाष गुप्ता,मुन्ना गुप्ता,तूफानी ठाकुर,अनवर अंसारी, रामाशीष ठाकुर,मुस्तफा,हामिद,बृजेश तिवारी, शंभू नारायण चौबे,राम यादव,दीना यादव, जमाल अंसारी आदि किसानों के करीब 40 बीघा खेत में पककर तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।उधर सूचना मिलते ही हल्का लेखपाल मौके पर पहुँचकर घटना का मौका मुआयना किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

1 hour ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

10 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

11 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

12 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

12 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

12 hours ago