आम आदमी पार्टी से प्रांत अध्यक्ष द्वारा संगठन समीक्षा कर संगठन को मजबूत बनाने पर हुई बैठक

जीते हुए सभासद प्रत्याशियों का इमरान लतीफ ने सम्मान किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) बौद्ध प्रांत सचिव श्रावस्ती प्रभारी रजत चौरसिया की अध्यक्षता में, मुख्य अतिथि बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ व जिला प्रभारी अभिषेक प्रताप सिंह की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।बैठक में संगठन मजबूत करने व बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, पदाधिकारियों को वार्ड, मोहल्ला,बूथ की कमेटियां बनाने की जिम्मेदारी सौंपी।जिसमें बहराइच से जीते हुए सभासद प्रत्याशियों का सम्मान किया गया, इंजीनियर इमरान लतीफ ने ऋषि भूमि रिसिया वार्ड से जीते प्रत्याशी सोनू अहमद का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी।इंजिनियर इमरान कहां कि सबसे पहले बहराइच व पूरे उत्तर प्रदेश के जीते हुए सभी प्रत्याशियों की जीत हेतु आप सभी पार्टी के क्रांतिकारी साथियों को बहुत बहुत बधाई, पार्टी के 12 नगर पालिका/पंचायत प्रत्याशी व 150 से अधिक सभासद प्रत्याशियों ने चुनाव जीत यूपी की राजनीति में खलबली मचा दी,ये भाजपा,सपा, कांग्रेस,बसपा व अन्य पार्टी वाले बोलते थे यूपी में धर्म जाति की राजनीति होती आम आदमी पार्टी कुछ नहीं कर पाएगी,पर आम आदमी पार्टी ने बिजली पानी, सड़क,वाटर टैक्स, हाऊस टैक्स, शिक्षा, अस्पताल के मुद्दों पर चुनाव जीत इन सभी को बता दिया कि यूपी की जनता अब काम करने वाले के साथ है,अब यूपी में भी मुद्दे की राजनीति होगी, आगामी चुनाव हम पूरी मजबूती से लड़ेंगे,बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष कुमारी संतोष रस्तोगी , दीपक श्रीवास्तव,गजनफर जाफरी, विद्यानंद गिरी, अंकित निषाद, मोहम्मद सईद खान, तनवीर सिद्दीकी,हाजी अकरम, नज्जन, खुर्शीद, शकील अहमद, एडवोकेट रिजवान मलिक, सोनू ख़ान,अंकित मिश्रा,अरुण आज़ाद,अक्षय अग्रवाल, बुद्धराम पटेल, एजाज, अमिर सर, प्रदीप सिंह, लक्ष्मी नारायण सोनकर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

5 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

6 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

6 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

6 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

6 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

6 hours ago