आक्रोश सभा: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरुद्ध उमड़ा अपार हिंदू जन मानस

बोले लोग- बांग्लादेश पर दबाव बनाए सरकार, उसके निर्माण में भारत की अहम भूमिका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिला मुख्यालय पर हिंदू रक्षा समिति के नेतृत्व में आयोजित जन आक्रोश रैली में उमड़े अपार हिन्दू जनमानस ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म और मंदिरों में तोड़फोड़ से आहत लोगों ने अपनी पीड़ा और गुस्से को इजहार कियाl
कलेक्टर के पास आयोजित इस जन आक्रोश सभा में हजारों की संख्या में हिंदू रक्षा समिति के अगुआई में भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों के साथ सैकड़ो की संख्या में हिंदू जन mnans उपस्थित रहाl सभा में अभी वक्ताओं ने समस्त हिंदुओं को एक होकर बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ खड़े होने की अपील कियाl
रैली को संबोधित करते हुए भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सोनी सिंह उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि हिंदू जातिवाद में ना पड़ कर एक होंl तभी पूरे विश्व में हिंदू सुरक्षित रहेगाl उन्होंने कहा कि आज जिस तरह बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर उत्पीड़न किया जा रहा है ऐसे में गजा, फिलिस्तीन, सीरिया को लेकर आवाज उठाने वाली राजनीतिक पार्टियां और लोग मौन हैl उन्हें हिंदुओं की कोई फिक्र नहींl
कार्यकम के अंत लोगों ने डीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर अनेक हिंदू नेताओं के साथ जनप्रतिनिधिगण भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष सेतभान राय, विधायक गण अनिल कुमार त्रिपाठी, अंकुर राज तिवारी व गणेश चौहान, भास्कर मणि त्रिपाठी, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, देवेंद्र मिश्रा, गौरव निषाद, अरुण गुप्ता सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आधुनिक दौड़ में खोती संवेदनाएं: भौतिक चमक के बीच जीवन का असली अर्थ समझने की जरूरत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आज का समय तेज रफ्तार, कड़ी प्रतिस्पर्धा और भौतिक उपलब्धियों की…

1 hour ago

रूसी तेल पर भारत को राहत: अमेरिका ने दी 30 दिन की छूट, मॉस्को से जारी रह सकेगी खरीद

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। भारत को रूसी तेल खरीद को लेकर बड़ी राहत मिली है।…

3 hours ago

यूपी में इको टूरिज्म को मिलेगा नया पंख, सरकार ने लॉन्च किया ‘UP Eco Tourism’ मोबाइल ऐप

संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के…

3 hours ago

सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

5 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

15 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

16 hours ago