देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बताया है कि पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन प्राप्त कर रही लाभार्थियों का वित्तीय वर्ष 2022-23 की द्वितीय तिमाही किस्त की कुल 26429 लाभार्थियों का आधार सीडिंग हो गया है। उनके पेंशन की धनराशि प्रेषित किया जा चुका है। अवशेष जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण नही हुआ है उनके पेंशन की धनराशि प्रेषित नहीं किया गया है। 15 जनवरी 2023 तक आधार प्राणीकरण कराना अनिवार्य है।
ऐसे लाभार्थी जिनका आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ है, वे अपना आधार व मोबाईल नम्बर वेबसाईट https://sspy-up.gov.in पर किसी भी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से अथवा जिला प्रोबेशन अधिकारी, देवरिया के कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर कलेक्ट्रेट देवरिया में उपस्थित होकर अपने पेंशन सम्बंधित बैंक पासबुक, आधार कार्ड एवं मोबाईल नम्बर लेकर आधार प्रमाणीकरण का कार्य करा सकते है। आधार नम्बर लिंक नही कराने पर पेंशन नही प्राप्त होगी।
गोला बाजार/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l यूजीसी कानून के विरोध में रविवार की शाम लगभग चार…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।मीरानपुर कटरा क्षेत्र में समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से आयोजित कटरा…
दस दिनों से बंद है महराजगंज–चिउरहा– बागापार मार्ग, वैकल्पिक रास्ता न होने से ग्रामीणों में…
विकसित भारत’ विषय पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली प्रियंका विश्वकर्मा को 51 हजार…
भौतिक प्रगति के बीच मानवीय करुणा को बचाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता महराजगंज…