संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणा की जेल में बंद एक युवक को न्यायालय के आदेश पर कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा दिलाई गई। धनघटा क्षेत्र के मुन्नीलाल रामविलास इंटर कॉलेज संठी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के बाद युवक को पुनः पुलिस अभिरक्षा में लेकर हरियाणा रवाना कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी मंजीत पुत्र राजेश हरियाणा के फरीदाबाद स्थित जेल में पिछले लगभग तीन माह से मारपीट से जुड़े मामले में निरुद्ध है। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद हरियाणा पुलिस की निगरानी में उसे संत कबीर नगर लाया गया।
मंजीत अपने ननिहाल सिसवा में रहकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज ठठरा का छात्र रहा है। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे और पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में संपन्न कराई गई।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…