Categories: Uncategorized

चार पहिया वाहन के टक्कर से एक युवक की मौत

चालक और खलासी गिरफ्तार

विरोध में स्थानीय लोगो ने गाड़ी का सीसा फोड़ा, सड़क किया जाम

पुलिस मामले की जांच में जुटी

मैरवा/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)
मैरवा सीवान मुख्य मार्ग के गुठनी मोड़ के समीप श्रीनगर मुहल्ले में एक तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत घटना स्थल पर हो गयी। घटना के बाद लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना दोपहर के लगभग एक बजे की बतायी जा रही है। मृतक की पहचान यूपी के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के चौरंगीगंज गांव के बृजन प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई।वही युवक की घटना स्थल पर मौत होने के बाद आक्रोशित लोगों ने गाड़ी का सीसा को फोड़ दियाऔर मैरवा सीवान मुख्य मार्ग को जाम कर दिया,लगभग ढाई घंटे तक सड़क जाम होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वहानो का लंबी कतार लग गयी। सूचना पर थाना प्रभारी प्रमोद साह, सीओ राहुल कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये। वही पुलिस ने चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया। इधर मृतक के परिजन घंटो तक नही आने से शव सड़क पर पड़ा रहा। पुलिस ने शव की पहचान मृतक के पॉकेट से मिला मोबाइल फोन के आधार पर हुआ। जहां पुलिस ने उसके मोबाइल से फोन कर सूचना दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों के देख रेख में पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया, जहां थाना प्रभारी और सीओ के प्रयास से सड़क जाम समाप्त हुआ। स्थानीय लोगो ने बताया की बाइक सवार गुठनी मोड़ से सीवान के तरफ जा रहा था।हाइवा गाड़ी सीवान से मैरवा के तरफ आ रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार में टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गयी, इस संबंध में थाना प्रभारी प्रमोद साह ने बताया की हाइवा गाड़ी को पुलिस कब्जे में ले ली है।चालक और खलासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस कानूनी करवाई में जुट गयी है।

rkpshomnath

Recent Posts

जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, धान व गन्ने की फसल रौंदकर की बर्बाद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा। सुजौली रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात…

7 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में शुक्रवार को जिलेभर…

9 minutes ago

भारत-नेपाल सीमा पर वन अपराधियों के खिलाफ कसेगा शिकंजा

वन विभाग, एसएसबी और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स की संयुक्त बैठक में बनी रणनीति, दिन-रात…

12 minutes ago

जीवन के रहस्य

अन्न का कण है ब्रह्म समान,व्यर्थ न जाने देना,आनंद का क्षण ईश्वर-वर,हृदय में सदा संजो…

13 minutes ago

जब मौत ने कहा—“मैं तो मजाक कर रही थी!”

अस्पताल में कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, जो चिकित्सा व्यवस्था की गंभीरता के…

15 minutes ago

संत विनोबा भावे की जयंती पर उनके विचारों और सर्वोदय दर्शन को किया गया याद

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को महान गांधीवादी विचारक एवं समाज…

18 minutes ago