नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के शालीमार बाग थाना क्षेत्र में एक युवती की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। मृतका की पहचान रचना यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
पति की भी हो चुकी है गोली मारकर हत्या
पुलिस सूत्रों के मुताबिक रचना यादव के पति की भी कुछ वर्ष पहले बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में रचना लंबे समय से न्याय की लड़ाई लड़ रही थीं। उन्होंने निचली अदालतों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गुहार लगाई थी, लेकिन पति के हत्याकांड में अब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके थे।
फरार बदमाशों पर हत्या का शक
बताया जा रहा है कि पति के मर्डर केस में शामिल कुछ आरोपी अभी भी फरार चल रहे थे। पुलिस को आशंका है कि रचना यादव की हत्या उसी पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है। इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि कहीं यह वारदात गवाही को प्रभावित करने या दबाव बनाने के लिए तो नहीं की गई।
ये भी पढ़ें – ईरान में हिंसक प्रदर्शन: तेहरान में 217 मौतों का दावा, पुलिस स्टेशन के बाहर मशीनगन से फायरिंग
बेटी ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका की बेटी ने रोते हुए आरोप लगाया कि उसके पिता के हत्या मामले में गवाही का दौर चल रहा था और उसकी मां मुख्य गवाह थीं। बेटी के अनुसार,
“पापा के केस में छह आरोपी थे, जिनमें से एक सरगना भलस्वा इलाके का रहने वाला था, जो अब तक फरार है। हमें शक है कि उसी ने मुखबिरी कराकर मेरी मम्मी की हत्या करवाई।”
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही शालीमार बाग थाना पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस हत्याकांड ने एक बार फिर दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्तमान समय में मानव जीवन का उद्देश्य एक गंभीर विमर्श का…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के दिशा-निर्देशन में मंगलवार को रिजर्व…
देवरिया में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा…
बंगलादेश में एक और अल्पसंख्यक हिन्दू की निर्मम हत्या ने इस बात को जोरदार तरीके…
नवनीत मिश्र भारत की सांस्कृतिक परंपरा में लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सामूहिक आनंद,…