बलिया (राष्ट्र की परम्परा) आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के मोहल्ला मानापुर में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है। मृतक की पहचान पहले ही सुमित वर्मा पुत्र सुदामा वर्मा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सुमित वर्मा रोज की तरह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद अगले दिन उसी मुँहहले से कुछ दूरी पर उसका शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस मामले में अब पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए रविवार को एक महिला सहित दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) और कोमा में जाने की पुष्टि हुई है, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है। मृतक के पिता द्वारा पहले ही मुहल्ले के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी जा चुकी है। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते सुमित की बेरहमी से हत्या की गई। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर रखा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है और वे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…
सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…
चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…