सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मोहम्मद हुसैन इंटर कॉलेज, नवलपुर के पास स्थित एक होलसेल दुकान पर दबंगों द्वारा की गई मारपीट और लूट की घटना में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद सहित कई अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित मोहम्मद दानिश शोवेव, निवासी देवारा पूर्व शामपुर ने बताया कि घटना 19 नवंबर 2025 की शाम लगभग 3:30 बजे की है। वह अपनी दुकान, जहाँ चिकन और अंडों का होलसेल कारोबार होता है, पर मौजूद था। इसी दौरान ग्राम काजी का बलुआ (निज़ामाबाद) के निवासी फैसल कुरैशी पुत्र अख्तर कुरैशी, यूसुफ मजीद पुत्र मजीद, सरवर पुत्र अज्ञात, आसिफ पुत्र अब्दुल्ला, इरफान पुत्र फैयाज मरहूम, सैफ अली पुत्र फिरोज, सैफ पुत्र अज्ञात सहित लगभग चार अन्य युवक मोटरसाइकिलों के साथ दुकान के सामने जुट गए।
दानिश के अनुसार, भीड़ हटाने और रास्ता खाली करने का अनुरोध करते ही आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। उसे जमीन पर पटककर मारपीट की गई तथा दुकान में रखे अंडों को नुकसान पहुँचाया गया। इसी दौरान आरोपियों पर दुकान काउंटर में रखे नकद रुपए निकालने का भी आरोप है।
बीच-बचाव करने पहुँचे मोहम्मद गुफरात को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। जाते समय आरोपियों ने दानिश को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित की तहरीर पर सलेमपुर कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…
लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…
फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…
4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…