बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
शौच करने गए युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं, मृतक के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। नरही थाना क्षेत्र के पलिया खास बड़काखेत गांव की है। बताया जा रहा है कि पलिया खास बड़काखेत गांव निवासी राम विशेख यादव (34) पुत्र रामायण यादव मंगलवार को गांव के अन्य लोगों के साथ बैठे थे। वे साथ के लोगों से यह बोलकर गये कि शौच से आ रहा हूं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। साथ के लोग यह जानने के लिए गंगा घाट की ओर गये कि राम विशेख कहा रूक गया
गंगा घाट पर पहुंचे लोग राम विशेख को डूबा देख दंग रह गये। उन्हें आनन-फानन में बाहर निकाला गया, लेकिन देर हो चुकी थी। इसकी जानकारी होते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता है।
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…
देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…