ट्रेन हादसे में सूरत से घर लौट रहे युवक की मौत

बरियारपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहार मनाने गुजरात के सूरत से अपने घर लौट रहे एक युवक की रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जहां युवक ट्रेन से गिर गया और उसकी जान चली गई।

​मृतक की पहचान अमरजीत चौहान (25), निवासी बसदेवा, थाना भोरे, जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। अमरजीत सूरत में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और दीपावली/छठ के लिए घर वापस आ रहा था।

यह भी पढ़ें – सनसनीखेज हत्या: दीपावली पर बेटे ने मां का गला काटा; मानसिक रूप से परेशान था आरोपी

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अहिल्यापुर स्टेशन के पास वह चलती ट्रेन से गिर गया और तुरंत ही ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसका दाहिना पैर कट गया और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

​हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी भटनी, पीआरबी टीम और बरियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को युवक के पास उसका मोबाइल फोन मिला, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित की गई।

​अमरजीत अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके निधन की खबर सुनते ही बसदेवा गांव में मातम पसर गया। मां जिलेबिया देवी और भाइयों नागेंद्र व सत्येन्द्र चौहान का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें – टैरिफ विवाद का असर: अमेरिका को भारत का निर्यात घटा, 24 देशों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

​थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि शव की पहचान कराकर परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

10 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

11 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

11 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

12 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

12 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

12 hours ago