होली में दोस्त के साथ पोखरे में नहाते वक्त युवक डूबा

36 घंटे बाद शव बरामद

उनवल/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
खजनी थाना क्षेत्र के उनवल चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत भिउरी के कोटिया पोखरे में ग्राम पंचायत गोयसैरा विश्वनाथपुर निवासी लालू हरिजन 25 तारीख को अपने साथी संग होली खेलने के बाद नहाने गया था,24 घंटे बीत जाने के बाद भी घर नहीं आया। स्थानीय लोगों का कहना है 10-15 दोस्तों संग कोटिया पोखरे में नहाने गया था, पर उसे किसी ने पोखरे से निकलते नही देखा इसी को आधार मान उनवल चौकी प्रभारी व एनडीआरएफ की टीम ने घंटो छानबीन की पर उनके हाथ भी कुछ नही लगा।
उनवल चौकी प्रभारी सोनेन्द्र सिंह के अनुसार युवक के डूबने की कोई पुष्टि नही हुई है, संदेह के आधार पर ही जाँच किया जा रहा है। परिजनों व नात रिस्तेदारो से भी पूछ ताछ किया गया। ग्राम पंचायत के लोग और क्षेत्र के सभी लोग लगातार प्रयास में है की युवक मिल जाये।लालू तीन भाइयों में सबसे छोटा था व तीन बच्चों का पिता था, युवक के मझले भाई ननकू ने बताया की अभी 15 दिन पूर्व ही वो पिता बना है जिसको लेकर वह काफी प्रसन्न था, लालू काफी मिलनसार और व्यवहारिक था मेहनत मजूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था और अपने में मस्त रहता था।कल जब वो देर रात तक वो घर नही आया तबसे हम सभी ने बहुत ढूंढा पर कही नही पता चला, गाँव वालो ने बताया की कुछ लोगों के साथ उसको पोखरे में नहाते हुये देखा गया था। सोमवार को डूबने के 36 घंटे के बाद बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीणों के देखने पर उसका सर पोखर में दिखा तो उनवल चौकी प्रभारी सोनेन्द्र सिंह ने फोर्स के साथ एनडीआरएफ और ग्रामीणो के मदद से बॉडी निकल गया और ‌ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पूरे क्षेत्र में सन्नाटा सा फैल गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

9 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

12 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

12 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

12 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

12 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

13 hours ago