झंझनपुर चौराहे के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विजयपुर निवासी मंगरु यादव पुत्र दुलारे की शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगरु यादव शुक्रवार को सुबह अपनी पत्नी आरती को मोटरसाईकिल से ससुराल बरवा खुर्द छोड़ने गए थे। शाम लगभग 4:30 बजे वह अकेले घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झंझनपुर चौराहा स्थित साधन सहकारी समिति के पास पहुंचे, तभी अचानक एक छात्रा तेज गति से सड़क पार करने लगी। छात्रा को बचाने के प्रयास में मंगरु यादव मोटरसाईकिल से नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में मोटरसाइकिल का धारदार पार्ट उनके गले में धंस गया, जिससे अत्यधिक खून बहने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सिंदुरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल महाराजगंज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मंगरु को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य रो-रोकर बेसुध हो गए हैं यह हादसा न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव के लिए गहरे दुःख का कारण बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मंगरु यादव मिलनसार और मददगार स्वभाव के व्यक्ति थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

3 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

6 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

7 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

7 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

7 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

8 hours ago