अनियंत्रित ट्रक और बस में भीषण टक्कर में युवक की मौत

जबकि अस्पताल पहुँचते ही एक महिला की मौत हो गयी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह देवरिया बस डिपो से दोहरीघाट के लिए जा रही बस को अनियंत्रित ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत होगयी जबकि देवरिया ले जाते समय एक महिला की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में कोहराम गया और
देखते ही लोगो की भारी भीड़ जमा हो गयी।

जानकारी के अनुसार देवरिया डिपो की बस जो गुरुवार सुबह सवारी बैठाकर दोहरीघाट के लिए निकला, बस जब बहसुआ व दुबौली के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहीं अनियंत्रित ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरवा निवासी युवक बिट्टन की मौत हो गई । जबकि घायलों को प्रशासन व स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा पीएचसी महेन्द्रनाथ पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज कर देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वही दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल एक महिला की मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुँचते ही मौत हो गयी।
जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। मामले पर पुलिस प्रशासन सतर्क दृष्टि बनाये हुए हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

9 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

9 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

9 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

9 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

10 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

10 hours ago