आज़मगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) आज़मगढ़ शहर में स्थित एक हॉस्पिटल में एक महिला ने बीती रात चार बच्चों को जन्म दिया है, जिसमें तीन पुत्रियां व एक पुत्र शामिल हैं । सबसे दिलचस्प बात यह है कि महिला की डिलीवरी कराने वाली चिकित्सक ने बताया कि, अस्पताल में महिला का बिना ऑपरेशन डिलीवरी यानी नार्मल डिलवरी कराई गई, जिसमें महिला ने एक पुत्र व तीन पुत्रियों को जन्म दिया है। नवजात शिशुओं का वजन लगभग 800 ग्राम है, बिना आपरेशन के चार बच्चों का जन्म होना जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।
चार बच्चों को जन्म देने वाली महिला लक्ष्मी देवी सिधारी थाना क्षेत्र के मितालीपुर गाँव की रहने वाली है, और उसके पति विक्की पंचायत सहायक है, अस्पताल की डॉ ने कहा कि सामान्य डिलीवरी के माध्यम से महिला का बच्चा पैदा कराना चिकित्सक की प्राथमिकता होती है, अल्ट्रासाउंड एवं रिपोर्ट के आधार पर इस केस में भी बिना आपरेशन के डिलीवरी कराने का निर्णय लिया गया था, जो कि सफल रहा।
दूसरी तरफ चारों बच्चों को देखने के लिए उनके घर दर्शकों का ताता लगा हुआ है।
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…