ट्रक की चपेट में आकर एक महिला की हुई मौत

ढाका में दर्दनाक सड़क हादसा लोगों में जबरदस्त आक्रोश

मोतिहारी(राष्ट्र की परम्परा) पूर्वी चम्पारण में उस वक़्त ख़ुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया जब एक महिला बाइक से अपने मैके शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी, इसी दौरान ढाका बाज़ार में ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई, घटना के पीछे की वजह बताया जा रहा है कि ट्रक चालक अपनी ट्रक बैक कर रहा था की इसी दौरान वह चपेट में आ गई, जिससे महिला की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। देखते ही देखते लोगों की घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई लोग आक्रोशित होकर ट्रक में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया, किसी तरह से ट्रक चालक अपनी जान बचा कर वहाँ से फ़रार हो गया। सूचना मिलने के साथ ही ढाका थाना की पुलिस मौक़े पर पहुँची ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के रहने वाली 50 वर्षीय महिला शफीना खातून के रूप में हुई है, आस पास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सफीना के मैके में बुधवार को शादी थी जिसमें शामिल होने के लिए बाईक से जा रही थी तभी ढाका बाज़ार में थाना के पास ट्रक बैक कर रहा था, जिसकी चपेट में आ गई, ट्रक का पिछले चक्का के चपेट में आ गई बाइक से गिरी और ट्रक का चक्का उसके सिर पे चढ़ गया जिससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई है, ढाका थानाध्यक्ष राज रूप राय ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है, चालक ट्रक छोड़कर फ़रार हो गया है शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है!

Editor CP pandey

Recent Posts

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

25 minutes ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

2 hours ago

किशोरी के बयान के बाद बढ़ीं धाराएं, सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी दबोचे गए

नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

करनई की सड़कों पर संकट! तीन प्रमुख मार्ग बदहाल, हजारों ग्रामीण परेशान

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। करनई गांव को आसपास के क्षेत्रों से…

2 hours ago

चिता की आग में मीट पकाने का आरोप पड़ा भारी, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

शहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में अंतिम संस्कार के दौरान…

2 hours ago

व्यंग्य : सांड टंकी पर और व्यवस्था नीचे मुस्तैद!

जनाब! अपनी समस्याओं को सुलझाने और समाधान तलाशने के लिए अब केवल इंसान ही टंकी…

2 hours ago