पुलिस मुठभेड़ में लूट में वांछित एक शातिर गैंगेस्टर घायल

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में थाना कोपागंज पुलिस टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब 02/03.11.2024 को रात्रि देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर थाना कोपागंज क्षेत्रार्न्तगत, ग्राम सरवां कंक्रीट प्लाण्ट के पास से प्रातः लगभग 04:40 बजे पुलिस मुठभेड़ में थाना कोपागंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 274/24 धारा 305, 331(6), 324(4), 317(2), 317(4), 238 बीएनएस में वांछित एक शातिर अपराधी व गैंगेस्टर दीपक उर्फ देवदत्त गौंड़ पुत्र श्यामप्यारे निवासी ब्रम्हस्थान थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ (25 हजार का इनामिया) घायल हो गया, जिसके कब्जे से एक मोटरसाईकिल सूपर स्प्लेंडर एवं एक अवैध तमंचा 315 बोर व 02 खोखा एवं 01 जिंदा कारतूस 315 बोर तथा लूट का एक 9710 रुपये, एक अदद मोबाईलफोन बरामद कर घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। इस दौरान जवाबी फायरिंग में उक्त के बांये पैर में गोली लगी है जिसका इलाज कराया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि 02/03.10.2024 की रात्रि देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर सरवां कंक्रीट प्लाण्ट पास से उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक उर्फ देवदत्त गौंड़ पुत्र श्यामप्यारे निवासी ब्रम्हस्थान थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ के कब्जे से एक अदद मोबाईलफोन, 9710 रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल सुपर स्पेण्डर (यूपी54एआर6588) बरामद किया गया था। पूछताछ के दौरान उक्त द्वारा बताया गया था कि वह और उसका साथी उपरोक्त नितेश पुत्र पिण्टू व सत्येन्द्र पुत्र मुंशी के साथ मिलकर 10.10.2024 को थाना कोपागंज क्षेत्रार्न्तगत डाडी चट्टी में देशी शराब की दुकान में से चोरी किया था। व 25/26.10.2024 को जनपद गाजीपुर सलामतपुर चट्टी में देशी शराब की दुकान में लुट कियें थे। तथा 18.10.2024 को कोईरीयापार थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ व ग्राम बबुरा थाना जहानागंज आजमगढ़ देशी शराब की दुकान से चोरी किये थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

4 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

7 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

7 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

7 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

7 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

7 hours ago