देवता देवी महिला महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बग़ौचघाट/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड पथरदेवा के देवता देवी महिला महाविद्यालय बघौचघाट अहिरौली में बुधवार को पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रजाति के करीब सैकड़ो पौधे लगाए गए।इसमें वृक्षारोपण की आवश्यकता पर बल दिया गया ।
पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक नीलेश्वर राय ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधे लगाना बहुत ही आवश्यक है। पौधे लगाकर इसे हमें अपने बच्चों की तरह देख भाल करनी चाहिए। पौधारोपण वायु को शुद्ध करने,जल संरक्षण और मिट्टी के कटाव को रोकने में भी मदद करता है।आगे उन्होंने सभी छात्राओं से एक एक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्टॉफ व छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान जामुन, अमरूद,महोगनी,आंवला,गुलमोहर,केसिया सहित विभिन्न प्रजाति के सैकड़ों पौधे लगाए गए।कार्यक्रम को प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार, प्रवक्ता विजय राव, डॉ शाकिर अली, डॉ बीआर ठाकुर, दिनेश सिंह, सतेंद्र राय आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान गिरिजेश कुमार, रीना विश्वकर्मा, आशुतोष कुशवाहा, ईश्वरदेव सिंह, नीरज कुमार सहित ढेरों की संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

rkpnews@desk

Recent Posts

UP Politics: सपा प्रवक्ता मनोज यादव STF हिरासत में, गंभीर धाराओं में केस दर्ज, बाराबंकी कोर्ट में पेशी आज

उत्तर प्रदेश की सियासत में शुक्रवार (13 फरवरी) को उस समय हलचल मच गई जब…

31 minutes ago

एक माह में पांचवीं हत्या, देहरादून में बढ़ता अपराध बना चुनौती

देहरादून गैंगवार: सिल्वर सिटी मॉल के पास हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, शहर…

37 minutes ago

भगवान राम, कृष्ण और महात्मा गांधी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, प्रदर्शन तेज

कर्नाटक (राष्ट्र की परम्परा)। कर्नाटक के सीमावर्ती बीदर जिले में भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और…

38 minutes ago

Tamil Nadu News: चेन्नई में पारिवारिक आत्महत्या का प्रयास, पिता और बेटे की मौत, मां-बेटी की हालत गंभीर

तमिलनाडु (राष्ट्र की परम्परा)। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

56 minutes ago

PM मोदी–तारिक रहमान संवाद से मजबूत होंगे द्विपक्षीय रिश्ते

बांग्लादेश चुनाव नतीजे 2026: BNP की ऐतिहासिक जीत पर PM मोदी की बधाई, भारत–बांग्लादेश संबंधों…

2 hours ago

कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, 5 आरोपी जेल भेजे गए

मऊ में अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, बिहार के 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार मऊ…

2 hours ago