विशेष प्रशिक्षक के रूप में सेवानिवृत अध्यापक/वालंटियर का होगा चयन

वालंटियर के चयन हेतु संबंधित ग्राम पंचायत का निवासी होना अनिवार्य

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में 07-14 वय वर्ग के चिन्हित आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालयों में नामांकन के उपरांत उन्हें विशेष प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के लिए विशेष प्रशिक्षक के रूप में सेवानिवृत अध्यापक/वालंटियर का चयन किया जाना है। विद्यालय में 05 से अधिक आउट ऑफ स्कूल बच्चों की संख्या पर विशेष प्रशिक्षण की अवधि तक विशेष प्रशिक्षक की सेवाएं ली जाएगी। यदि एक से अधिक सेवानिवृत्ति अध्यापकों के आवेदन प्राप्त होते हैं तब विशेष परीक्षक के चयन में कम आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता प्रदान की जाएगी। विशेष प्रशिक्षक के रूप में सेवानिवृत अध्यापक के चयन को वरीयता दी जाएगी, यदि सेवानिवृत अध्यापक की उपलब्धता नहीं हो पाती है तो सेवानिवृत अध्यापक के स्थान पर वालंटियर का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत अध्यापक का चयन परिषदीय/सहायता प्राप्त विद्यालय के लिए सेवानिवृत अध्यापक का चयन किया जाएगा।
स्नातक के साथ डीएलएड/बीटीसी बीएड उत्तीर्ण अभ्यर्थी को वरीयता प्रदान की जाएगी। यदि डीएलएड/बीटीसी/बीएड उत्तीर्ण अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं है तो स्नातक अभ्यर्थी का वालंटियर के रूप में चयन किया जाएगा। वालंटियर के चयन हेतु आयु सीमा दिनांक 01 जुलाई 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि विशेष प्रशिक्षक /वालंटियर की सेवाएं 31 मार्च 2026 तक के लिए ही मान्य होंगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

46 minutes ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

55 minutes ago

आज का इतिहास: 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि

14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…

1 hour ago

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

5 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

5 hours ago