उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को घोषणा की कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति में न्यायमूर्ति अमित कुमार, न्यायमूर्ति मनिंदर मोहन श्रीवास्तव और वरिष्ठ अधिवक्ता बी.बी. आचार्य को शामिल किया गया है।

लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलाने का प्रस्ताव 146 सांसदों के हस्ताक्षरों के साथ प्रस्तुत किया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। यह कदम सर्वोच्च न्यायालय के हालिया फैसले के बाद उठाया गया है, जिसमें न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ आंतरिक जांच और महाभियोग की प्रक्रिया को वैध ठहराया गया था।

गौरतलब है कि 7 अगस्त 2025 को सर्वोच्च न्यायालय ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट और तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना की महाभियोग सिफारिश को चुनौती दी थी। यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब उनके दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास में आग लगने की घटना के बाद बड़ी मात्रा में जली हुई बेहिसाब नकदी बरामद हुई थी। उस समय न्यायमूर्ति वर्मा दिल्ली उच्च न्यायालय में पदस्थ थे।

सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने वर्मा की याचिका को यह कहते हुए खारिज किया था कि जांच समिति ने अपने निष्कर्ष उचित प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत किए हैं। वर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलील दी थी कि उन्हें जवाब देने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया, किंतु अदालत ने इसे अस्वीकार कर दिया।

अब लोकसभा द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति आरोपों की विस्तृत जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट संसद को सौंपेगी, जिसके आधार पर महाभियोग की आगे की प्रक्रिया तय होगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

45 minutes ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

2 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

2 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

2 hours ago

सिकंदरपुर में मार्च माह का बिजली रोस्टर जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में मार्च माह के लिए विद्युत आपूर्ति…

3 hours ago

हर्बल रंग और स्किन केयर टिप्स: इस होली नहीं होगा कोई रिएक्शन

होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…

9 hours ago