समिति के पदाधिकारियों ने पूरी की तैयारियां
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।गौतम बुद्ध के
ननिहाल देवदह के टीले पर तीन दिवसीय देवदह महोत्सव और विशाल बौद्ध सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार से आरम्भ होगा। जिसमें बतौर मुख्यातिथि भारत सरकार के वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी उपस्थित रहेंगे। तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में देश के तमाम राज्यों से बौद्ध भिक्षुओं एवं धर्मावलंबियों का आगमन होगा।देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने बताया कि 13 से 15 अक्टूबर तक गौतम बुद्ध की ननिहाल देवदह में बौद्ध सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बौद्ध महा सम्मेलन में देश के तमाम राज्यों आए बौद्ध भिक्षुओं द्वारा प्रवज्ज़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। कार्यक्रम के आयोजक जितेंद्र राव ने बताया कि 14 अक्टूबर को डॉ इन्दु चौधरी प्रोफेसर बीएचयू मुख्य अतिथि वक्ता होंगी और 15 अक्टूबर को विरेन्द्र चौधरी विधायक फरेन्दा मुख्य अतिथि रहेंगे। सम्मेलन में
लुम्बिनी, कुशीनगर, बोधगया, सारनाथ, नागपुर आदि बौद्ध स्थलों से बौद्ध भिक्षुओं भारी संख्या में आगमन होगा।
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…
📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…
नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…