देवरिया के रुद्रपुर हत्याकांड पर एक सोच

मिट्टी का पुतला तुझे काहे इतना गुमान दिनेश गुप्ता पत्रकार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
क्यों बंटता है धर्म युद्ध में।कहां भला तू जाएगा।।
मिट्टी का पुतला है आखिर।
मिट्टी में मिल जाएगा।।
दुनिया एक तमाशा है जो।
आंखों के आगे छलती।।
जानबूझकर तेरे दिल में।
फिर भी इच्छाएं पलती।।
इच्छाओं के सागर में तू।
कितने गोते खाएगा।।
मिट्टी का पुतला है आखिर।
मिट्टी में मिल जाएगा।।
तेरा मेरा मेरा तेरा।
यही चली है परिपाटी।।
हाथ नहीं कुछ रह जाता है।
काम न आती कद काठी।।
सब कुछ तेरा यहां मिला जो।
यही पड़ा रह जायेगा।।
मिट्टी का पुतला है आखिर।
मिट्टी में मिल जाएगा।।
इंसा है बस इंसा बन ले।
कर्म साथ में जाता है।। 
जाति धर्म कुछ काम न आता।
रस्ता कौन बताता है।।
रक्त सभी का एक रंग का।
यह कैसे झुठलायेगा।।
मिट्टी का पुतला है आखिर।
मिट्टी में मिल जाएगा।।

rkpnews@desk

Recent Posts

थावे मंदिर गहना चोरी कांड का खुलासा, गाजीपुर निवासी दीपक राय गिरफ्तार

थावे (बिहार)/ गाजीपुर(उत्तर प्रदेश) (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।प्रसिद्ध थावे मंदिर से गहनों की चोरी के…

11 minutes ago

सुशासन सप्ताह के तहत विकास भवन में आयोजित हुई कार्यशाला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में सुशासन सप्ताह – प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम के…

18 minutes ago

जेल परिसर में नाच प्रकरण मामले में माननीय न्यायालय नाराज, अगली सुनवाई की तारीख निर्धारित

रांची (राष्ट्र की परम्परा) जेल में नाच प्रकरण के बाद सोशल मीडिया अकाउंट से माफिया…

22 minutes ago

अफीम की खेती के खिलाफ जागरूकता

महिला थाना द्वारा बाल विवाह, बच्चों को लैंगिक अपराध, अफीम की खेती एवं बिक्री के…

31 minutes ago

रांची नगर निगम के मजदूरों का बोनस भुगतान हेतु त्रि पक्षीय समझौता सम्पन्न

रांची (राष्ट्र की परम्परा)रांची नगर निगम के मजदूरों के बोनस भुगतान को लेकरश्री अविनाश कृष्ण…

36 minutes ago

किसान दिवस पर आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह

किसानों की समस्याओं पर प्रशासन हुआ गंभीर चौधरी चरण सिंह जयंती पर किसान दिवस आयोजित…

41 minutes ago