जिले से प्रशिक्षण हेतु रवाना हुआ 95 आपदा मित्रों का दल

जनपद वासियों को विभिन्न आपदाओं से बचाव एवं राहत के लिए करेंगे जागरूक

आपदा से बचाव एवं राहत के लिए प्राप्त करेंगे प्रशिक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) शासन द्वारा आपदा मित्रों स्वयं सेवको) को राज्य आपदा मोचन बल कैम्प, नूरनगर भदरसा, थाना बिजनौर, लखनऊ में 12 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के निर्णय लिया गया है। शासन के निर्णय के अनुपालन में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण बहराइच द्वारा जनपद के 300 आपदा मित्रों का प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया है। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के तत्वाधान में द्वितीय चरण में लगभग 95 आपदा मित्रों को विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पयागपुर सुभाष त्रिपाठी व नानपारा के राम निवास वर्मा ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी व मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना के साथ संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया गया। आपदा मित्रों को 12 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए निःशुल्क आवास व खान-पान की सुविधा प्रदान जायेगी। आपदा मित्रों को 06 से 17 सितम्बर 2022 तक 12 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व प्रथम चरण में लगभग 100 आपदा मित्रों को 19 से 30 अप्रैल 2022 तक 12 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।
आपदा मित्रों को रवाना करते हुए विधायक सुरेश्वर सिंह व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि प्रायः प्रत्येक वर्ष बाढ़ की विभीषिका का सामना करने वाले जनपद बहराइच के लिए आपदा मित्र स्वयंसेवक बहुत उपयोगी साबित होंगे। डीएम व विधायक ने कहा कि आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त 300 स्वयं सेवकों की मौजूदगी से किसी भी आपदा के समय जहॉ एक ओर बचाव एवं राहत कार्यों के संचालन में जिला प्रशासन को सहयोग प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर प्रशिक्षित आपदा मित्र आमजनमानस को भी जागरूक करने में भी अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। जिससेे किसी भी आपदा के समय जन-धन की हानि को न्यून सेे न्यूनतम करने में भी मदद मिलेगी। डीएम व विधायक ने आपदा मित्रों का आहवान किया कि पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर जनपद के लोगों को भी जागरूक करने में सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रशिक्षित आपदा मित्र किसी प्राकृतिक व अप्राकृतिक आपदा के समय राहत व बचाव सम्बन्धित कार्यों में जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ आमजनमानस को आपदा से बचाव के प्रति जागरूक भी करेंगे। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले आपदा मित्रों को शासन की ओर से परिचय-पत्र, प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, निःशुल्क बीमा व आपात कालीन किट भी प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर आपदा विशेषज्ञ सुनील कुमार कन्नौजिया सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सैटेलाइट से खुलासा: कतर में अमेरिकी मिसाइल सिस्टम हाई अलर्ट पर

दोहा/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका ने कतर के अल उदैद एयर बेस पर पैट्रियट मिसाइल…

2 hours ago

ठंड बढ़ेगी! देवरिया में कल कैसा रहेगा मौसम, जानें अपडेट

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल…

2 hours ago

राहुल गांधी पर हरदीप पुरी का हमला, एपस्टीन फाइल्स पर दी सफाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। संसद सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने…

2 hours ago

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

6 hours ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

6 hours ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

6 hours ago