इटियाथोक/गोंडा (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गनवरिया गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में झोपड़ी सहित अंदर रखी हजारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के उपरांत पुजारी के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। बताते चलें कि गनवरिया गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी महेश्वरी प्रसाद गोस्वामी की झोपड़ी में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। गनीमत यह रही की पुजारी आगजनी के दौरान झोपड़ी में मौजूद नहीं थे। ग्रामीणों के मुताबिक घटना से कुछ दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगों द्वारा किसी बात को लेकर पुजारी के साथ मारपीट की थी। ग्रामीण इन्हीं दबंग किस्म के लोगों पर पुजारी की गैर मौजूदगी में झोपड़ी में आग लगाने की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले में एक नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…
सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…
चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…