संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के रैना पेपर मिल के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग से परीक्षा देकर घर लौट रही स्कूटी सवार दो युवतियों के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दूसरी घायल युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों ही छात्राएं गोरखपुर जनपद की रहने वाली हैं।
पुलिस के अनुसार कुमारी खुशी सिंह पुत्री राजेश्वर सिंह निवासी ग्राम राम जानकी नगर थाना शाहपुर तथा रिचा श्रीवास्तव पुत्री विजय कुमार श्रीवास्तव कृष्णा नगर बशारतपुर थाना शाहपुर स्कूटी से परीक्षा देकर गोरखपुर जा रही थी। अभी दोनों रैना पेपर मिल के पास पहुंची ही थी कि किसी अज्ञात वाहन ने एक्टिवा में ठोकर मार दिया। इससे रिचा श्रीवास्तव की मौके पर मृत्यु हो गई तथा खुशी घायल हो गई। घायल खुशी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल संत कबीर नगर भिजवाया गया। जबकि , मृतका रिचा श्रीवास्तव के शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भिजवाया गया।
हादसे में घायल खुशी सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक…
B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…