स्कूल में बच्चों ने मनाया क्रिसमस डे

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवरिया खास देवरिया में शनिवार को क्रिसमस की तैयारी को लेकर बच्चों ने शानदार आयोजन हुआ,क्रिसमस ट्री के साथ क्रिसमस त्योहार की तैयारी की विद्यालय के सभागार में बच्चों ने गीत संगीत व नाट्य कला की प्रस्तुति की बच्चों की प्रस्तुति को अभिभावकों व शिक्षकों ने काफी सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने क्रिसमस गीत से की इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार सिंह ने क्रिसमस के बारे में बच्चों को बताया की क्रिसमस मनाने का मुख्य उद्देश्य असत्य पर सत्य की जीत होती है,स्कूल के बच्चे रंग-बिरंगे ड्रेस में क्रिसमस त्यौहार पर नजर आए।बच्चों का प्रस्तुतीकरण बहुत ही मार्मिक रहा,इस अवसर पर स्कूल को आकर्षक रूप में फूलों और गुब्बारों से सजाया गया है बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्मदिन की खुशी अपनी एक्शन गीत से सबका मनमोहन लिया।कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चे सांता क्लास बनकर एक दूसरे को उपहार दे रहे थे,अंत में एक बड़ा बच्चा सांता क्लॉस बनकर आया और बच्चों को क्रिसमस गिफ्ट दिया। सारे बच्चे गिफ्ट प्रकार के खुशी से झूम उठे ।विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी हरिशंकर मणि त्रिपाठी ने बच्चों को क्रिसमस के बारे में बताते हुए कहा कि प्रभु यीशु हमेशा सत्य की राह पर चलते थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक श्रीवास्तव, ऋषि गुप्ता, दूधनाथ मणि,रामप्रताप सिंह,सिमरन राज,अंशिका मिश्रा,शुभम मिश्रा,बबिता तिवारी,भावना पाण्डेय,अमित दुबे,प्रेम कुमार पाण्डेय,सृष्टि पाण्डेय,प्रतीक्षा मणि आदि अध्यापक गण बड़े मानोयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, दो मोटरसाइकिलें टकराईं; एक घायल की एक की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…

59 minutes ago

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

3 hours ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

3 hours ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

4 hours ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

5 hours ago