देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष व्यास यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने, पार्टी स्तर पर जातीय जनगणना कराने पर विचार किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष यादव ने कहा की मजबूत संगठन ही सत्ता तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करता है। मजबूत संगठन के आभाव में न तो हम अपने समाज का भला कर पाएंगे न सत्ता मे अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित कर पाएंगे। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनपद मे संगठन को मजबूत बनाने मे हम सबकी सक्रिय सहभागिता नितांत आवश्यक है। जिलाध्यक्ष ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके संघर्षों की वजह से ही आज भारतीय जनता पार्टी घुटने टेक कर जातीय जनगणना कराने को मजबुर हुई है। संगठन के स्तर पर भी हम जातीय जनगणना के आंकडे जुटाएंगे जिससे भारतीय जनता पार्टी आंकड़ों के साथ कोई धोखेबाजी न कर सके इसके लिए भी हमें चौकन्ना रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में भय, भूख व भ्रष्टाचार का आलम यह है कि देश व प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। भाजपा के नेताओं को धार्मिक व जातिय उन्माद फैलाने के अलावा दुसरा कोई कार्य शेष नहीं बचा है। ऐसी विभाजनकारी ताकतों को सत्ता से बेदखल करने के लिए प्राण प्रण से लगना होगा। अंत में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष प्रभुनाथ यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामपुर कारखाना परमहंस यादव एवं डॉ. रामनाथ चौहान को पार्टी सदस्यता ग्रहण करने पर बांकेलाल यादव ने माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। बैठक में परवेज आलम, हाफिज शहादत हुसैन अंसारी, हृदयनरायण जायसवाल, रमाकांत राव, डॉ. रामनाथ चौहान, अम्बिका यादव, चंद्रभुषण सिंह यादव, प्रज्ञानन्द चौधरी, मुन्ना यादव, रुदल त्यागी, कमलेश पाण्डेय, शांति देवी, सुनैना कुशवाहा, सीमा मौर्य, प्रभा भारती, पारसनाथ यादव, नर्वदा चौहान, गोपी यादव, रमेश यादव, संतोष यादव, जयराम राजभर, नित्यानंद तिवारी, नसीम,रामबहादुर यादव, फकरुद्दीन खां, रामबली यादव, प्रभुनाथ यादव, परमहंस यादव, मकसुद खां, कादिर आलम, पंकज वर्मा, बाकेलाल यादव, रामपाल राव, हरेराम आर्या, पवन यादव, नुर मोहम्मद, वसी अहमद, अब्बास अंसारी, अब्दुल खालीद, राजन गुप्ता भुर्जी, अमरेंद्र यादव, अर्जुन यादव, उमाशंकर यादव, राजेश यादव, बाबूलाल यादव, मुन्ना यादव, अशोक राजभर, दीनानाथ चौधरी, रमेश यादव, खुश मोहम्मद, पवन यादव, अनूप राजभर, जयचंद यादव, रामनारायण यादव, भीम यादव, हरेंद्र यादव, राजेश यादव, राजनाथ, छोटेलाल यादव, राधेश्याम सिंह यादव, लालबहादुर यादव, मंगरू कुशवाहा, रामनरेश यादव, प्रभात यादव, विदेशी भारती आदि उपस्थित रहे।
गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…