बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरूपुर गांव के पास गुरूवार को सुबह करीब सात बजे तेज रफ्तार एक स्कूल वाहन (मैजिक) ने साइकिल सवार बालक को धक्का मार दिया। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवरूपुर गांव निवासी पिंटू राजभर का 9 वर्षीय पुत्र अभिषेक सुबह में साइकिल से चट्टी पर सामान लेने जा था। तभी उधर से गुजर रही एक स्कूल की तेज रफ्तार मैजिक वाहन की साइकिल में टक्कर हो गई। धक्का लगते ही साइकिल समेत बालक कुछ दूर जा गिरा। हादसे में बालक के सिर में गंभीर चोटें लग गई।उसे तुरंत स्थानीय सीएचसी पर ले जाया गया। जहां के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। बालक की मौत की जानकारी होते ही घर-परिवार में मातम पसर गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रोते-बिलखते बुरा हाल हो गया।
बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…
लापरवाही पर फटकार, विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश बलिया(राष्ट्र…
व्यवस्थाओं का लिया जायजा देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर…
, समाजसेवियों ने उठाई आवाज जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवी सनी कपाही, टीम "मे आई…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार…