बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
उभांव थाना क्षेत्र के तरछापार गांव में गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे स्टैंड फैन को हटाते समय करंट की चपेट में आने से एक 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तरछापार गांव निवासी 46 वर्षीय लक्ष्मी वर्मा अपने घर पर गुरुवार की सुबह लोहे के स्टैंड फैन को दूसरे जगह हटा रहे थे। तभी वे पंखे में प्रवाहित हो रही बिजली के चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। आनन फानन में परिजनों द्वारा सीएचसी सीयर लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने लक्ष्मी वर्मा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस भी सीएचसी सीयर पहुँच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।मृतक बाजार में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक…
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के समापन पर गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर लगाए…
इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सफ़ल त्रि-राष्ट्र यात्रा तथा ईरान -अमेरिका संघर्ष के बीच भारत की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…