चौधरी चरण सिंह की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के सोनू घाट चौराहे पर स्थित किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम का आयोजन जिला के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया था। इस मौके पर सोनू घाट चौराहे पर स्थित चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रमाशंकर राजभर (सांसद सलेमपुर) व विशिष्ट अतिथि रामभुआल निषाद ( सांसद सुल्तानपुर) रहे । कार्यक्रम का संचालन अंबिका यादव द्वारा किया गया तो वहीं बेचू लाल चौधरी इस कार्यक्रम के संयोजक रहे आपको बता दे की कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में किसान व आसपास के लोगों की मौजूदगी रही। इस मौके पर मौजूद सभी अतिथिगणों ने बारी-बारी चौधरी चरण सिंह के जीवनी पर प्रकाश डाला व सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए उनकी गलत नीतियों के बारे में लोगों को बताया और सावधान करते हुए सपा के कार्यकर्ता दिखे। इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास यादव, गाना लाल यादव, अंबिका यादव ,एनपी यादव, ज्ञानचंद यादव ,धीरेंद्र यादव, अशोक यादव, विजय लाल, दीनानाथ चौधरी, जयराम, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र गोंड़ के साथ -साथ आसपास के सैकड़ो लोग व सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

UP Budget 2026: पेंशन, रोजगार पर बड़ी सौगात

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) UP Budget 2026:। उत्तर प्रदेश सरकार आज विधानसभा में वित्त वर्ष…

25 minutes ago

तीन दिन गोरखपुर में रहेंगे आरएसएस प्रमुख, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मंथन

गोरखपुर में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का तीन दिवसीय प्रवास, सामाजिक सद्भाव और संगठनात्मक मंथन…

43 minutes ago

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए अनिवार्य पारदर्शिता, एआई लेबलिंग से बदलेगा सोशल मीडिया

भारत में एआई और डीपफेक पर सख्ती: सोशल मीडिया के लिए 3 घंटे का अल्टीमेटम,…

1 hour ago

एआई युग में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर प्रशासन सतर्क

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कलेक्ट्रेट में साइबर सुरक्षा कार्यशाला, एआई के प्रति जागरूक रहने का…

2 hours ago

फेयर इलेक्शन की तैयारी: आयोग ने कसी ट्रांसफर नीति की लगाम

विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा एक्शन: इलेक्शन कमीशन ने किया सिस्टम री-सेट, अफसरों की कंफर्ट…

2 hours ago

33 हजार वोल्ट की लाइन पर चोरों का धावा: 6 पोल से 1800 मीटर तार गायब, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले में बिजली व्यवस्था की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा…

3 hours ago