बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा निहित कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के संरक्षित क्षेत्र से रेड सेंड-बोआ साँप 5 अदद तथा ढाई सौ रुपये भारतीय मुद्राओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी वन्य जीव प्रभाग कर्तनियाघाट आकाशदीप बधावन के कुशल नेतृत्व में वर्षाकाल के दृष्टिगत अवैध कटान एवं अवैध शिकार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गश्तीदल क्षेत्रीय वनाधिकारी ककरहा डी.पी. कनौजिया, उपक्षेत्रीय वनाधिकारी रामकुमार प्रथम तथा रामकुमार द्वितीय, वन दरोगा आलोक मणि तिवारी, वनरक्षक संतोष कुमार, वाहन चालक रमेश कुमार द्वारा दिनांक 8 सितंबर 2023 की शाम में ककरहआ रेंज के संरक्षित क्षेत्र उर्रा बीट से एक अभियुक्त बाबू पुत्र मुनीम निवासी कंघरियन पुरवा दाखिला भगवानपुर करिंगा, थाना कोतवाली रुपईडीहा को अनुसूची-1 के संरक्षित वन्य प्राणि रेड सेंड-बोआ की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं मे अभियोग संख्या 16/2023-24 दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुति हेतु भेजा गया जहां से अभियुक्त को जिला कारागार भेज दिया गया है।
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…