मोबाइल के लिए हुई छोटी कहासुनी बनी मौत की वजह — क्यों उठाया अजय दुबे ने इतना बड़ा कदम?

तरकुलवा/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मुंडेरा बाबू गांव में मंगलवार की रात एक पारिवारिक विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन को लेकर हुई कहासुनी के बाद अधेड़ अजय दुबे (52) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।

जानकारी के अनुसार, अजय दुबे का मंगलवार की रात घर में मोबाइल को लेकर किसी बात पर विवाद हो गया था। गुस्से में वह छत पर बने कमरे में चला गया और कुछ देर बाद कुंडे के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

ये भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश में कल का मौसम: सुबह होगी बारिश और गर्जन, दिन में बादलों का डेरा, रात में बढ़ेगी ठंड

जब परिजन देर रात उसे भोजन के लिए बुलाने पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। परिवार ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें – IN–SPACe और ISRO की संयुक्त प्रतियोगिता में उभरे भविष्य के वैज्ञानिक

Karan Pandey

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

1 minute ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

19 minutes ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

26 minutes ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

2 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

2 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

2 hours ago