बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ।
कतर्नियाघाट रेंज अन्तर्गत आम्बा गांव में विश्व जैव विविधता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जागरूकता गोष्ठी की अध्यक्षता प्रभारी क्षेत्रीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट रामकुमार ने किया, संचालन डब्लू डब्लू एफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने किया।
गोष्ठी में ग्राम आंबा और बिशुनापुर के ग्रामीण , महिलाएं और बच्चे उपस्थित हुए। जागरूकता गोष्ठी में अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को जैव विविधता के महत्व के बारे में बताया गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट रामकुमार द्वारा लोगों को कृषि विविधता और जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई तथा विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण पर चर्चा की और बताया कि जैव विविधता संरक्षण में समस्त प्रजातियों का संरक्षण जरूरी है। डब्लू डब्लू एफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने बताया कि जैव विविधता और परिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण हमारे भविष्य के लिए अत्यन्त आवश्यक है। धरती पर विभिन्न प्रजातियों जिसमे वनस्पतियां, स्तनधारी, जलीय जीव, कीट पतंगे या जो भी जीवित प्राणी हैं सब जैव विविधता के अंग हैं और पर्यावरण संतुलन में सबकी महती भूमिका है। अगर जैव विविधता का कोई चक्र टूटा तो इसका प्रभाव हमारे फसलों पर पड़ेगा और कृषि उत्पादन प्रभावित होगा। अत: जैव विविधता संरक्षण हेतु हमको प्रजातियों का संरक्षण करना होगा । कीटनाशकों और रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को रोकना होगा। वनों का संरक्षण करना होगा। जिससे हम अपने जैव विविधता को बचा सके। ग्रामीणों को इस गोष्ठी में जैव विविधता संरक्षण के बारे में बहुत ज्ञान वर्धक जानकारी दी गई। साथ ही जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। गोष्ठी में वन दरोगा राधेश्याम, ऋषभ प्रताप सिंह, वन रक्षक अकील अहमद, डब्लू डब्लू एफ के फील्ड सहायक मंसूर अली ग्रामीण सुरेश यादव, आशाराम , शाकिर , अरुण कुमार, सी आर पी प्रेम कुमारी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…