अयोध्या दीपोत्सव का बन रहा रिकार्ड

दीपोत्सव पर चमकेगी प्रभु श्रीराम की नगरी

अयोध्या(राष्ट्र की परम्परा)
इस बार दीप महोत्सव में अयोध्या को एक और नया सौगात मिलने जा रहा है|
राम की पैड़ी हर दिन रंग बिरंगी लाइटों से रहेगी जगमगाती, बजते रहेंगे राम भजन
वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दीपोत्सव को लोकपर्व बनाने में जुटा प्रसाशन
आध्यात्मिक नगरी अयोध्या में 11 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव लोक पर्व के रूप में करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए अयोध्यावासियों और साधु संतो को दीपोत्सव से जोड़कर, जन सहभागिता बढ़ाई जाएगी। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले दीपोत्सव कार्यक्रम में ऐसे बदलाव भी किए जा रहे है, जिससे इसे और अधिक भव्य बनाया जा सके। इस बार राम की पैड़ी पर 21 लाख से अधिक दीपक एक साथ जलकर नया कीर्तिमान तो बनाया ही जाएगा। इसके साथ ही साथ दीपोत्सव के बीच राम जन्मभूमि मंदिर और श्री राम की आकृति प्रदर्शित कर बड़ा संदेश देने की भी तैयारी है।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय भी राम की पैड़ी पर दीपोत्सव जैसा माहौल रहे इसके लिए लाइटिंग और लेजर शो एक दिन नहीं बल्कि लगातार संचालित होंगे। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में जब प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा उसे समय भी राम की पैड़ी पर दीपोत्सव जैसा माहौल दिखाई देगा। दीपोत्सव के समय लाइट एंड साउंड शो के अलावा रामायण पर आधारित लेजर शो भी होगा। मगर इस बार इसमें बड़ा बदलाव आपको देखने को मिलेगा। लाइट एंड साउंड शो के साथ लेजर शो भी विश्व स्तरीय होगा। यही नहीं अब दीपोत्सव के साथ साथ राम की पैड़ी हर दिन रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाती रहेगी, और राम भजन बजते रहेंगे। इसके लिए अब 5 साल के लिए स्थाई तौर पर इस तरह के संचालन की व्यवस्था की जा रही है।
जिलाधिकारी नीतिश कुमार ने बताया कि लाइट और साउंड के लिए जो व्यवस्था की गई है हम लोग प्रयास रत थे कि ये व्यवस्था परमानेंट हो। राम की पैड़ी पर लाइट एंड साउंड की व्यवस्था परमानेंट फीचर होगा। अगले पांच सालों तक चलेगा। बड़े पैमाने पर कार्य चल रहा है। जो 5 तारीख तक समाप्त हो जाएगा। टायल रन के बाद संचालित किया जाएगा।दीपोत्सव को लोकपर्व बनाया जाए इसके लिए कार्य किया जा रहा है। वृहद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया जाएगा । इसके लिए 7 प्लेट फार्म बनाए गए है। जो बढ़ाए जा सकते है। राम की पैडी पर होने वाले कार्यक्रमों का प्रसारण 11 विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। नव्य अयोध्या का शिलान्यास भी दीपोत्सव में होने की सम्भावना है। फेज स्तर पर नव्य अयोध्या विकसित किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

10 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

10 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago