संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। योगी सरकार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेन्स पर काम करने हुए जनपद पुलिस ने एक दुष्कर्म के आरोपी को खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने अजगईबा घाट पुल के पास मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी आरोपी अबरार अहमद को गिरफ्तार किया।
मुठभेड़ के दौरान आरोपी को दाहिने पैर के घुटने में गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना। वहीं एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ सदर और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया।
ज्ञात हो कि कोतवाली क्षेत्र की 8 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में 7 जून को खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी अबरार अहमद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में मगहर चौकी पर तैनात दरोगा अशोक कुमार सिंह को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया था। इसके अलावा आरोपी के ऊपर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने बताया कि 21 जून की रात एक बजे सूचना व मिली लोकेशन के आधार पर कोतवाल पंकज कुमार पांडेय, मगहर चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल व अन्य ने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ गोरखपुर सीमा से लगभग 150 मीटर पहले अजगईबा घाट के पास दुष्कर्म के आरोपी अबरार अहमद को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी अबरार अहमद ने तमंचे से पुलिस के ऊपर फायर कर दिया। बचाव में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। घायल दुष्कर्म के आरोपी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…