Categories: Newsbeat

विकसित भारत पर निकाली गई शोभा यात्रा, सांसद का हुआ स्वागत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज के कस्बे में विकसित भारत संकल्प अभियान आत्मनिर्भर भारत यात्रा में आनंद गोंड का हनुमान मंदिर प्रांगण व भाजपा कार्यकर्ता बेचेलाल जयसवाल के आवास पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सांसद आनंद गोंड व विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम मे जीएसटी 2.0 को लेकर कस्बे मे पदयात्रा निकाल कर दुकानदारों व व्यापारियों से मुलाकात कर जीएसटी मे हुई नई सुधारों के सम्बन्ध मे अवगत कराया। उन्होने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा की भारत देश मोदी सरकार के नेतृत्व मे लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होने कहा की जीएसटी के सुधार से सबसे पहले उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। आम आदमी के जेब पर बढ़ रहे बोझ को सरकार ने कम किया है। साथ ही व्यापारियों को भी काफी सहूलियत मिली है। सांसद ने कहा की आयात व निर्यात मे भी व्यापारियों को आसानी हुई है। रणविजय सिंह ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा की उपभोक्ताओं को भी जीएसटी के सुधारों से अवगत करायें। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता व हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता ने सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें –https://rkpnewsup.com/strict-action-will-be-taken-against-those-flying-drones-without-permission-police-station-head/

भाजपा कार्यकर्ता बेचेलाल जयसवाल के आवास पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सांसद आनंद गोंड ने हनुमान मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा पंडाल पूजा अर्चना किया ‌इस दौरान , ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह,आशीष पांडेय , बेचेलाल जयसवाल, पिंटू गुप्ता, अतुल कुमार सिंह, बलवंत सिंह,सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व व्यापारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

4 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

5 hours ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago