सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । कोतवाली क्षेत्र के बभनौली निवासी एक युवक की छत्तीसगढ़ के रायपुर में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।युवक कुछ दिन पूर्व ही गांव से अपने एक मित्र के साथ वहां नौकरी करने गया था।
बभनौली निवासी प्रेमचंद यादव उर्फ खुरखुर यादव पुत्र स्वर्गीय कामेश्वर यादव उम्र 22 वर्ष घर की गरीबी देख कर क्षेत्र के ही पकड़ी लाला के एक युवक के साथ छत्तीसगढ़ के रायपुर में नौकरी करने कुछ दिन पूर्व ही गया था।वहां दो दिन पूर्व सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया।जहां अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।इसकी सूचना जब गांव पहुंची तो विधवा मां का रोते रोते बुरा हाल हो गया। शुक्रवार को दोपहर जब युवक का शव गांव पहुंचा तो परिजन दहाड़ मार कर रोने लगी ।युवक की अभी शादी नही हुई थी।देर शाम उसका दाह संस्कार भागलपुर के कालीचरण घाट पर कर दिया गया।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…