राहुल गांधी के सजा पर रोक से लोकतंत्र की हुई रक्षा – रामजी गिरि

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) राहुल गांधी के मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा पर रोक के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।इस दौरान सम्बोधित करते हुए रामजी गिरि ने कहा कि आज जो फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया है यह भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने वाला है, असत्य सत्य को परेशान कर सकता है लेकिन पराजित नही कर सकता है।यह भाजपा के दोहरे चाल और चरित्र को उजागर करने वाला है।राहुल गांधी ने सत्य का साथ नही छोड़ा, न्याय व्यवस्था पर भरोसा रखा।नफरत फैलाने वाले लोगों के सामने कभी भी सर नही झुकाया अंत में मोहब्बत की विजय प्राप्त हुई। जनता राहुल गांधी में ही भारत का भविष्य देख रही है।इस दौरान सुयश मणि त्रिपाठी, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, उत्तेज मिश्र, विजय शेखर मल्ल,रोशन,आलोक त्रिपाठी राजन,धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, सुनील द्विवेदी, सुहेल अंसारी, जेपी पाल,शम्भूनाथ दीक्षित, नीलेश मणि,रामप्रवेश सिंह, मनोज मणि त्रिपाठी, विनोद दुबे,गंगा कुशवाहा, संदीप पांडेय, रामाशीष साहनी,सोहन मिश्र, मिर्जा खुर्शेद, सच्चिदानंद मिश्र आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

37 minutes ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

50 minutes ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

53 minutes ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

1 hour ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

1 hour ago