मुकदमा दर्ज करने के नाम पर पैसा मांगने का लगाया आरोप
पिछले कई दिनों से लगा रहा थाने का चक्कर
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगज जिले के श्यामदेउरवां थाना अंतर्गत नगर पंचायत परतावल निवासी बीरेन्द्र मद्धेशिया ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर इंस्पेक्टर श्यामदेउरवां द्वारा मुकदमा दर्ज न किये जाने तथा थाने के दो सिपाहियों के द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर पैसे की मांग करने का आरोप लगाया है जिस पर विभाग द्वारा कार्यवाही का आश्वाशन दिया गया है।
अपने दिए गए प्रार्थना- पत्र में में बताया है कि नगर पंचायत परतावल निवासी पंकज मद्धेशिया के कबाड़ की दुकान में 4 मई को अचानक आग लग गयी थी जिससे लाखो का कबाड़ समेत मशीन एवं प्लास्टिक दाना जलकर खाक हो गया। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसकी तहरीर पंकज मद्धेशिया ने श्यामदेउरवां इंस्पेक्टर को दिया तो थाने में तैनात सिपाही हिमांशु एवं प्रताप कन्नौजिया ने पैसों की मांग करने लगे। इससे आहत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्यवाही की मांग किया है।जिस पर कार्यवाही का आश्वाशन दिया गया है।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…