रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
ठोकर से उछलकर बाइक और टेंपो में टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। जबकि घायल का उपचार जिला चिकित्सालय मऊ में चल रहा है । अभय कुमार 25 वर्ष पुत्र बृजनाथ राजभर निवासी मोहम्मदपुर बरहिया, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ बाइक से मऊ से अपने घर आ रहे थे, उनके पीछे अतरौली निवासी लालबचन 30 वर्ष पुत्र सदाफल बैठे हुए थे, जैसे ही यह बाइक से हलधरपुर चट्टी पर पहुंचे वहां ठोकर पर बाइक इनकी अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे टेंपो में जाकर उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई । मौके पर ही गिरकर बाइक चला रहे अभय कुमार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे लालबचन गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है, जबकि टेंपो में बैठे रमाकांत, उमेश को भी मामूली चोटे आई हैं। मृतक अभय कुमार अविवाहित था और दो भाइयों में छोटा । जैसे ही यह खबर अभय के परिवार में पहुंची परिजनों में कोहराम मच गया, सभी घटनास्थल पर दौड़े दौड़े पहुंचे। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है । अभय की मौत से संपूर्ण गांव में मातम पसरा हुआ है यह घटना सोमवार की शाम लगभग 5:15 की है।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…