Categories: Uncategorized

ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

आन-लाइन प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानों को किया गया प्रशिक्षित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अन्तर्गत उच्च न्यायालय के निर्देश के क्रम में उपनिदेशक पंचायत गोरखपुर मण्डल द्वारा जारी पत्र के परिप्रेक्ष्य में विकास खण्ड मिठौरा के सभी ग्राम प्रधानों का चार महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास खण्ड सभागार में आन-लाइन प्रोजेक्टर के माध्यम से सम्पन्न हुआ । प्रशिक्षण में उन्हें उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1947 की धारा 15 के अनुसार ग्राम पंचायत के कार्य , 1947 की धारा 95 ( 1 ) ( छ ) के प्राविधान अनुसार प्रधान को पद से हटाया जाना , प्रधान को स्वयं के आयकर रिटर्न दाखिल करने की जानकारी तथा महिला ग्राम प्रधान को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के सम्बन्ध में विशेष रूप से जानकारी दी गई ताकि प्रधानपति की अवधारणा को हतोत्साहित किया जा सके।
इस दौरान प्रशिक्षण में बीडीओ मिठौरा राहुल सागर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मिठौरा रामहरख गुप्त, एडीओ पंचायत विनय पाण्डेय,एडीओ कोआपरेटिव मिठौरा आशीष कुमार सिंह, एडीओ एजी सतीश प्रजापति, एडीओ पीपी अजय तिवारी,एडीओ आईएसबी राम नवल वर्मा,प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी,ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल, सच्चिदानन्द मौर्य, गिरिजेश पाठक,दीपक उपाध्याय,आत्मा चौहान,दिनेश चन्द मिश्रा,योगेन्द्र यादव, करुणेश वर्मा,सर्वेश सिंह,मनोज पटेल, गिरिजेश गुप्ता, उमेश साहनी,जवाहर गुप्ता, बृहस्पति यादव,नागेन्द्र गुप्ता,रमेश साहनी, राज देव प्रजापति, अनिल मद्धेशिया, गुड़िया देवी, कृष्ण चन्द वर्मा,बृजेश मौर्य,केशव यादव,मदन मोहन गुप्ता,नरेन्द्र पटेल,विशाल कुमार निगम,नागेन्द्र कुमार, सत्येन्द्र कुमार गौतम, मनीष पासवान,मुन्नी पटेल,संदेश पटेल, रमाकांत,राम अवतार, कृष्णा नन्द,मनोज कुमार,विनोद शर्मा, अवनीश पटेल, मिनहाज,सुदर्शन यादव,दीपक जायसवाल, इंद्रेश यादव, पिंटू गुप्ता, अशोक वर्मा, उदयभान, संजय सहित तमाम लोग मौजूद रहें ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

10 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

20 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

20 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago