दाह संस्कार करने गए अधेड़ की तमसा नदी में डूबने से मौत गाँव में मचा कोहराम

रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
दतौडा ग्राम पंचायत की दलित बस्ती में वृद्ध के मरणोपरांत तमसा तट पर शव जलाने गया अधेड़ व्यक्ति नहाते समय शनिवार को दिन में लगभग 1 बजे डूब गया । इससे वहां उपस्थित लोगों में कोहराम मच गया । सूचना पर पुलिस एवं गोताखोरों की टीम शव के तलाश में जुट गई। दतौडा ग्राम पंचायत की दलित बस्ती के शिवचंद्र राम 65 वर्ष की मृत्यु हो गई थी, उनका अंतिम संस्कार करने के लिए पीपरसाथ ग्राम पंचायत स्थित तमसा काठगोदाम घाट पहुंचे । शव जलाने के बाद सभी के साथ गांव का वीरेंद्र राम 55 बर्ष पुत्र प्रहलाद राम तमसा नदी में स्नान करने के लिए गए जहां गहरे पानी में जाने से वीरेंद्र राम डूब गए । वीरेंद्र के डुबते ही वहां उपस्थित लोगों में कोहराम मच गया, हर तरफ चीख पुकार मच गई । सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस गोताखोरों के साथ ठैचा स्थित तमसा तट पर पहुंचे और वीरेंद्र की तलाश में जुट गई और 5 घण्टे की कङी मशक्कत के बाद वीरेंद्र राम का शव गोताखोरों ने खोज निकाला।
बिरेंद्र की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है उनके दो पुत्र हैं दोनों की शादी हो चुकी है ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

8 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

9 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

9 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

10 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

10 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

11 hours ago