सलेमपुर तहसील को सुखाग्रस्त घोषित करने व 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

देवरिया/सलेमपुर।(राष्ट्र की परम्परा)l लंबे समय से बारिश न होने के कारण उत्पन्न सूखे की स्थिति और लगातार हो रही विद्युत कटौती से आक्रोशित व्यापारियों और ग्रामीणों की ओर से आज सलेमपुर तहसील को सुखाग्रस्त घोषित करने तथा विद्युत आपूर्ति 24 घंटे सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को एक ज्ञापन सौंपा गया।

यह ज्ञापन उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें प्रमुख रूप से मांग की गई कि सलेमपुर तहसील मुख्यालय सहित आसपास के सभी गांवों में सूखे की भयावह स्थिति को देखते हुए क्षेत्र को सुखाग्रस्त घोषित किया जाए। इसके साथ ही, जल चुके ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला जाए और बिजली आपूर्ति को बिना कटौती के 24 घंटे उपलब्ध कराया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के जिला संयोजक सुधाकर गुप्ता ने कहा कि किसानों की फसलें सूख रही हैं, लोग परेशान हैं और ऊपर से बिजली कटौती ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करे।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि स्थिति उनके संज्ञान में है और वे स्वयं मामले की निगरानी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता चल रही है और शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शक्ति कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप मल्ल, जिलाध्यक्ष कुसुमाकर त्रिपाठी, महामंत्री वासुदेव वर्मा, योगेश सिंह, संजय पाण्डेय, रवि रौनियार, संतोष, वीरेन्द्र, मेवा लाल, जीवन लाल बरनवाल सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश

गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…

19 minutes ago

प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…

30 minutes ago

Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…

39 minutes ago

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

2 hours ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

2 hours ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

3 hours ago